फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   attack

गाली देने से मना करने पर तलवार से किया हमला, चेन लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
attack
अर्जुन नगर में युवकों को गाली गलौज करने से रोकने पर उन्होंने एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। युवक इसमें घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी उसके गले से सोने की चेन भी ले गए।
विज्ञापन

रजत पुत्र रमेश निवासी अर्जुन नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो रविवार शाम को वो अपने घर के पास ग्राउंड में टहल रहा था। वहां पर कॉलोनी का ही अंकित, राहुल, नवीन, विशाल व कुत्ती नाम का लड़का शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे थे। उसने इनसे कहा कि यहां पर गाली गलौज ना करें। इतना कहते ही पांचों युवकों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। वो हमले में बेहोश हो गया। जब उसको कुछ देर बाद होश आया तो उसके गले में सोने की साढ़े 16 तोले की चेन नहीं मिली। लोगों ने उसको उसके घर पहुंचाया। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चला। फिलहाल पुलिस ने मामले में नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed