फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on farmer due to disput for pipe

खेत में पाइप को लेकर हुआ दो पक्षों में विवाद, खेत मालिक पर कस्सी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Attack on farmer due to disput for pipe
गांव सिवाह में एक खेत पर रविवार रात पाइप को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। आरोपी पक्ष ने खेत मालिक पर कस्सी से हमला कर दिया। वहीं बचाने आए खेत के ही दूसरे मालिक के साथ आरोपियों ने मारपीट की। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी मोहन उर्फ मोनू ने बताया कि वह रविवार रात अपने खेत में गया था। जहां पर राजपाल उर्फ पाल्लू, अंकित, अंकुश और शकुंतला पाइप में जोड़ लगा रहे थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। उसने फोन कर भाई प्रवीन को बुलाया। आरोपी उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोपी अंकुश ने प्रवीन के सिर में कस्सी से वार कर किया। प्रवीन ने बचाव किया तो कस्सी का वार उसके हाथ पर लगा। आरोपी राजपाल और उसकी पत्नी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। जिस कारण वह बेहोश हो गया और आरोपी उन्हें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed