फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Attack on car rider, 8 thousand rupees looted

Panipat News: कार सवार पर हमला, आठ हजार रुपये लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Attack on car rider, 8 thousand rupees looted
पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र के मित्तल मॉल के बाहर तीन बदमाशों ने सेक्टर-25 निवासी शुभम का रास्ता रोककर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी उसके पर्स से आठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

मूल रूप से करनाल जिले के पाढ़ा गांव के रहने वाले शुभम ने बताया कि वह पानीपत के सेक्टर-25 में रहता है। रविवार शाम को करीब साढ़े छह बजे वह अपनी ताई शशि के साथ रिसालू रोड से अपने घर आ रहे थे। जब उसकी कार मित्तल मॉल के सामने पहुंची तो एक युवक ने उनका रास्ता रोक लिया। उसने युवक को हटने को कहा तो वह नहीं माना। जिसके बाद वह खुद कार से नीचे उतर गया।
विज्ञापन

इसी बीच उसके दूसरे साथी ने उसके सिर में लकड़ी के बिंटे से हमला कर दिया। कुछ ही देर में उनका तीसरा साथी भी आ गया और रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद तीनों बदमाश कार से उसका पर्स लूटकर ले गए। जिसमें करीब आठ हजार रुपये की नकदी थी। वारदात की सूचना पर थाना चांदनी बाग पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना चांदनीबाग प्रभारी संदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed