फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   atm loot in Urlanakalan panipat

एटीएम उखाड़ने के दौरान युवकों ने ईंट-पत्थर फेंके तो पांच राउंड फायर कर फारच्यूनर से भागे बदमाश, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
atm loot in Urlanakalan panipat
उरलाना कलां में फारच्यूनर में आए पांच बदमाश एटीएम को उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे, इसी बीच गांव के ही दो युवक मौके पर पहुंचे और बदमाशों पर ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। एक बदमाश ने ग्रामीण युवकों पर पहले दो फायर किए, लेकिन वह नहीं डरे, उसके बाद एक बदमाश ने तीन हवाई फायर किए, लेकिन जब ग्रामीण लगातार ईंट पत्थर फेंकते रहे तो आरोपी सड़क पर ही एटीएम को छोड़कर फरार हो गए। वहीं, ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस एक किलोमीटर दूर से ही सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची, आरोपी उस समय घटना स्थल पर थे, सायरन सुनते ही आरोपी चौकन्ना हुए और पुलिस के आते ही भाग गए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस खाली हाथ घटना स्थल पर पहुंची, जबकि बदमाशों के पास हथियार थे। अगर पुलिस भी हथियार के साथ घटना स्थल पर पहुंचती तो शायद आरोपियों को मौके पर ही पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन

यह थे वह दोनों युवक, पढ़िए कैसे बचाई एटीएम
गांव उरलाना कलां निवासी संदीप ने बताया कि वह बुधवार रात को करीब साढे़ 12 बजे सो रहे थे। उनकी मां ने बाहर एटीएम के पास हलचल सुनी तो मां ने आकर उन्हें जगाया। जिसके बाद वह अपने भाई दीपक के साथ छत पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि दो युवक गैस कटर से शटर को काट रहे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को खुद घटना स्थल से जाने की बात कही, लेकिन एक आरोपी ने हवाई फायर किया और उन्हें छत से नीचे जाने की धमकी दी। आरोपी की तरफ से हवाई फायर करते ही उन्होंने ईंट पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। आरोपी फायरिंग करते रहे वह बचाव करते हुए सामने से ईंट पत्थर से उन पर वार करते रहे। तब तक आरोपी एटीएम को उखाड़कर बाहर लेकर आ चुके थे। वहीं, जब एक आरोपी को पत्थर लगा वह गाड़ी के पीछे जाकर छिप गया। उसके बाद उसके साथ तीन युवक और आए और उन्होंने भी वार करना शुरू कर दिया। आरोपी बचाव में गाड़ी के अंदर बैैठ गए। वहीं इतनी देर में पुलिस पहुंची, जिसको देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

सायरन न बजता तो पकड़े जा सकते थे आरोपी
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची। वहीं, बदमाशों को जब सायरन की आवाज सुनी व चौकन्ना हुए और मशीन को सड़क पर छोड़ गाड़ी में बैठ गए। वहीं, पुलिस आरोपियों के पास पहुंच चुकी थी, लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची तो आरोपी पुलिस की गाड़ी के सामने से गुजर गए और पुलिस कुछ न कर सकी। वहीं पुलिस ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों ने 10 मिनट तक बरसाए पत्थर, दिया निडर होने का परिचय, बचाए 23 लाख
दोनों सगे भाइयों ने करीब 10 मिनट तक आरोपियों पर ईंट पत्थर बरसाए, जिसके कारण आरोपी सामने से मशीन को गाड़ी में नहीं डाल सके। वहीं, इस काबलियत पर ग्राम पंचायत ने उन्हें बधाई दी। वहीं, कैशियर ने बताया कि मशीन में करीब साढे़ 23 लाख रुपये थे, जिनको दोनों भाइयों ने बचाया है।
पुलिस ने कैशियर की शिकायत पर किया केस दर्ज
मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में विजेंद्र पाल पुत्र हवा सिंह निवासी गांव कुुराना ने बताया कि वह एसबीआई बैंक उरलाना में कैशियर पद पर तैनात है। वह अपने कर्मचारियों के साथ 12 फरवरी को शाम पांच बजे बैंक को बंद कर अपने घर पर चला गया था वहीं 13 फरवरी को सुबह आया तो देखा कि बैंक की एटीएम गैस कटर द्वारा काटकर कमरे से बाहर लाई हुई थी वहीं, उन्होंने नकदी चेक की वह सेफ थी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सायरन बचाने से ही बची एटीए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, वहीं जब तक पुलिस पहुंची आरोपी फरार हो चुके थे। वहीं, ग्रामीणों के लगाए गए आरोप निराधार है, अगर वह सायरन न बजाते तो शायद आरोपी पहले ही मशीन को गाड़ी में डाल कर मौके से फरार हो जाते। पुलिस के पास हथियार थे, जब तक हथियार निकालते इससे पहले आरोपी फरार हो चुके थे। मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।
- विकास कुमार, प्रभारी, मतलौडा थाना।
लापरवाही बरतने पर उरलाना चौकी इंचार्ज सस्पेंड, एसएचओ की विभागीय जांच के आदेश
उरलाना में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एसबीआई की एटीएम उखाड़कर चोरी करने का किया प्रयास। जिसपर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति की नाराजगी जाहिर की। वहीं, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के संज्ञान में यह मामला आते ही उन्होंने कड़ी कार्रवाई की और उरलाना चौकी इंचार्ज एएसआई सचिन को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के साथ-साथ विभागीय जांच खोलते हुए लाइन हाजिर किया। इसी के साथ-साथ मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार की भी विभागीय जांच के आदेश पारित किए।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को अपने-अपने थाना चौकी क्षेत्र में निरंतर गश्त करने के आदेश पारित किए हुए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी के द्वारा ड्यूटी के दौरान लापरवाही किए जाने व पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने पर उसे किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed