फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Athletics Championship will be held in Jind on 29th and 30th, registration will be done till 22nd

Panipat News: 29 और 30 को जींद में एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी, 22 तक किया जाएगा पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Athletics Championship will be held in Jind on 29th and 30th, registration will be done till 22nd
पानीपत। एथलेटिक्स हरियाणा की ओर से हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 और 30 अप्रैल को जींद के नरवाला स्थित स्टेडियम में किया जाएगा। जिले से लगभग 100 एथलीट इसमें भाग लेंगे। इसके लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण नौ से 22 अप्रैल तक किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आठवीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप नवदीप स्टेडियम जींद में आयोजित की जाएगी। इसके बाद भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की ओर से 22 से 25 मई को तीन दिवसीय 29वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन रांची झारखंड में किया जाएगा। चैंपियनशिप में 16 आयु वर्ग से कम आयु वर्ग के एथलीट खिलाड़ी हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकते हैं और 18 साल आयु के एथलीट खिलाड़ी केवल दो ट्रैक इवेंट में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

इनमें से केवल एक इवेंट 200 मीटर से ज्यादा हो सकता है। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 8वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100, 200, 400, 800, 1500, पांच हजार व 10 हजार मीटर की दौड़ कराई जाएगी। इनके साथ 100 मीटर हर्डल, 110 व 400 मीटर हर्डल इवेंट कराया जाएगा। तीन हजार मीटर स्टेपल चेज इवेंट, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप और पोलवाल्ट, शॉट पुट, डिस्कस, हैमर और जेवलिन थ्रो, हैप्टाथलान इवेंट और डैक्थलान इवेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed