फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Atal Samriddhi and Good Governance Day marks the beginning of new resolutions for a developed India: Manohar Lal

अटल समृद्धि औ सुशासन दिवस विकसित भारत के लिए नए संकल्पों का सूत्रपात : मनोहर लाल

Thu, 25 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Atal Samriddhi and Good Governance Day marks the beginning of new resolutions for a developed India: Manohar Lal
भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। स - फोटो : सिविल लाइंस ​स्थित सजा मैथो​डिस्ट चर्च।
पानीपत। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती को अटल समृद्धि दिवस और सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह देश के लिए नए संकल्प का सूत्रपात है। उन्होंने ये बात बुधवार को भाजपा कार्यालय श्याम कमल में सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने स्वागत किया और महापौर कोमल सैनी ने सबका आभार व्यक्त किया। विधायक प्रमोद विज और ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा व नवीन भाटिया ने अटल जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। दयानंद खुंगर सहित पांच कार्यकर्ताओं ने अटल की पांच कविता सुनाईं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अटल पेंशन योजना ने 30 नवंबर 2025 तक 8.45 करोड़ से अधिक ग्राहकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यह देश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया। यह अभियान 19 से 25 दिसंबर तक चले सुशासन सप्ताह के दौरान देशभर में प्रशासन गांव की और अभियान के तहत लाखों जन-शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में विकसित भारत 2047 की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप काम किया जा रहा है। अटल पेंशन योजना ने 30 नवंबर 2025 तक 8.45 करोड़ से अधिक ग्राहकों का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि सुशासन दिवस पर विकास की परिभाषा को नया आयाम देते हुए भारतीय गुणवत्ता परिषद नए दौर के सुधारों का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed