फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   At least 95 infected were found after 18 days

18 दिन बाद सबसे कम 95 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
At least 95 infected were found after 18 days
पानीपत। मंगलवार को कोरोना केस के आंकड़े कुछ राहत भरे रहे। मंगलवार को 18 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 95 केस मिले हैं। इनमें 11 बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को 946 सैंपल में 95 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही है। मंगलवार को पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत रही है। इससे पहले 7 जनवरी को 96 केस मिले थे।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 255 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मंगलवार को 136 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिले में अब तक कोरोना के रोगियों की संख्या 35,113 हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिविटी रेट 6.2 प्रतिशत रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना टीकाकरण की रफ्तार में कमी स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता है। मंगलवार को महज 176 स्वास्थ्य कर्मचारी व फ्रंटलाइन वर्कर ने बूस्टर (प्रिकॉशन) डोज ली है जबकि 15-17 आयु वर्ग के महज 470 पात्रों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया है।
विज्ञापन

समालखा में होटल के पांच कर्मचारी संक्रमित
मंगलवार को भी समालखा क्षेत्र में कोरोना के 15 केस मिले। इस क्षेत्र में अब तक 250 से अधिक कोरोना के केस मिल चुके हैं। मंगलवार को समालखा स्थित होटल के पांच कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल होटल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए संक्रमितों में 70 प्रतिशत की उम्र 18-35 आयु वर्ग
कोरोना के नए संक्रमितों में 18-35 आयु वर्ग के लोगों की संख्या अधिक है। सोमवार व मंगलवार को जो नए मरीज मिले हैं उनमें से 70 प्रतिशत की आयु 18-35 के बीच हैं। 60 साल से अधिक आयु के महज 3 प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
20 मरीजों में एक बच्चा शामिल
कोरोना की तीनों लहर में अब तक 16 साल से कम आयु के 4710 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। गनीमत है कि बच्चों का रिकवरी रेट 100 प्रतिशत है। 16 साल से कम आयु के किसी बच्चे की कोरोना से अब तक मौत नहीं हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 16 साल से कम आयु के 255 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 20 मरीजों में एक बच्चा कोरोना संक्रमित मिल रहा है। परिवार में बड़ों से छोटे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

सिविल अस्पताल में बच्चों के लिए हाई डिपेंडेंसी यूनिट तैयार कर ली गई है। यहां पर आठ वेंटिलेटर लगाए गए हैं। जिले के पांच लाख बच्चे दो सरकारी बाल रोग विशेषज्ञों पर निर्भर हैं। फिलहाल जिले में कोई भी कोरोना संक्रमित बच्चा स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिल नहीं है। सभी बच्चे होम आइसोलेशन में कोरोना को हरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed