फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Assandh Road uprooted for the fifth time, people's anger erupted

पांचवीं बार उखाड़ी असंध रोड, लोगों का गुस्सा फूटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Assandh Road uprooted for the fifth time, people's anger erupted
पानीपत। असंध रोड पर उड़ती हुई धूल व डिवाइडर के लिए बीच में खोदी गई सड़क। - फोटो : Panipat
पानीपत। असंध रोड के फोरलेन प्रोजेक्ट का काम शुरू हुए करीब 10 महीने बीत चुके हैं लेकिन अब तक काम 10 प्रतिशत भी नहीं हुआ है। कभी इस रोड को सीवर लाइन तो कभी पीने की पाइपलाइन के लिए बार-बार उखाड़ा जा रहा है। अब इसके बीच से डिवाइडर बनाने के लिए इस रोड को पांचवीं बार उखाड़ा गया है।
विज्ञापन

इससे परेशान होकर असंध रोड के दुकानदारों और स्थानीय लोगों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन तक किया। दुकानदारों का कहना है कि ये प्रोजेक्ट सही नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की चौड़ाई काफी कम है जबकि ट्रैफिक काफी ज्यादा है। अगर इसके बीच डिवाइडर बना दिया गया तो इसकी चौड़ाई और भी कम हो जाएगी। जिससे वाहनों का आना जाना तक मुश्किल हो जाएगा। रोड इतना तंग हो जाएगा कि सबसे बड़ी मुसीबत असंध रोड के दुकानदारों के लिए खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों की फरियाद सुनने मौके पर पार्षद लोकेश नांगरू भी पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समर्थन करते हुए निगम अधिकारियों समेत पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ भी मोर्चा खोला। पार्षद ने कहा कि ये प्रोजेक्ट बिल्कुल गलत तरीके से प्लान किया गया है। इससे लोगों को सुविधा की बजाए केवल दुविधा ही होगी। इसके बीच में बनाया जाने वाला डिवाइडर तो सबसे ज्यादा गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों और 7.5 मीटर की सड़कें, बीच में एक मीटर का होगा डिवाइडर
असंध रोड के फोरलेन प्रोजेक्ट के अनुसार, सड़क को लाल बत्ती चौक से लेकर नहर तक चौड़ा किया जाएगा। इसमें दोनों साइड 7.5 मीटर की सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों के बीच में एक मीटर का डिवाइडर होगा। दोनों साइड खाली जमीन पर नाला बनाया जा रहा है। इसके ऊपर पत्थर लगाया जाएगा।
डिवाइडर के बीच में फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर पार्षद लोकेश नांगरू ने कहा कि रोड इतना चौड़ा नहीं है कि डिवाइड के बाद भी दोनों साइड में वाहनों को आने जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि फैंसी लाइटों की बजाए साधारण लाइटों से भी काम चल सकता था लेकिन मौजूदा हालात देखें यहां सिर्फ गड्ढ़े और धूलभरे रास्ता है।

सरकार के निर्देश से होगा बदलाव
प्रोजेक्ट नियम अनुसार ही प्रगति पर है। अगर इसमें कोई बदलाव होना होगा तो सरकार की ओर से ही दिशा-निर्देंश आएंगे। वहीं, उम्मीद है कि इस प्रोजेक्ट को हम 15 मई तक पूरा कर लेंगे। -रामपाल जागलान, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed