फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ASP gives assurance to family members, CIA will investigate

परिजनों को एएसपी ने दिया आश्वासन, सीआईए करेगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ASP gives assurance to family members, CIA will investigate
पानीपत। नरेंद्र सिंह। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। आठ फाइनेंसर के दबाव में आकर नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले नरेंद्र सिंह के शव का शुक्रवार को पुलिस ने दो डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। सामान्य अस्पताल में विरोध कर रहे परिजनों को एएसपी पूजा वशिष्ट ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह मामले की सीआईए से कराई जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी विक्रम सिंह ने बताया था कि उसके पिता नरेंद्र सिंह (50) का तहसील कैंप में किराना स्टोर है। वह 20 जनवरी की सुबह छह बजे घर से निकले थे। पिता के फोन पर कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ बता रहा। परेशान होकर पिता की तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 21 जनवरी को नहर किनारे पहुंचे तो पिता की शॉल और कपड़े मिले थे। वहीं पर एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसमें आठ फाइनेंसर के नाम लिखे थे। वीरवार दोपहर नरेंद्र का शव सोनीपत क्षेत्र में नहर में मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया था। शुक्रवार को डॉक्टर नारायण डब्बास और डॉक्टर नेहा के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

नरेंद्र के कपड़ों से मिले सुसाइड नोट में लिखा था कि आठ फाइनेंसर के नाम लिखे थे, जिसने नरेंद्र का पैसों का लेन देन था। नरेंद्र ने लिखा था कि आरोपी उस पर सुसाइड करने पर मजबूर कर रहे है। नरेंद्र ने लिखा था कि बलबीर सिंह से दो लाख, दर्शन लाल से चार लाख, तजेंद्र मान से साढ़े तीन लाख, यशपाल शर्मा से डेढ लाख, दीपक कादियान से साढ़े तीन लाख, इकलैश बस स्टैंड और एक कबाड़ी से डेढ-डेढ लाख, मदनलाल से एक लाख रुपये का लेन-देन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में परिजन पुलिस से काफी खफा थे। एएसपी पूजा वशिष्ट ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद नरेंद्र सिंह के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों की शिकायत पर पहले आईपीसी की धारा 346 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसमें अब धारा 306 को भी शामिल किया गया है, आरोपी बलबीर सिंह, दर्शन लाल, तजेंद्र मान, यशपाल शर्मा, दीपक कादियान, इकलैश, मदनलाल और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर हरिराम, तहसील कैंप थाना प्रभारी

पानीपत। सिविल अस्पताल से शव को लेकर जाते हुए परिजन व विलाप करते हुइ महिलाएं।

पानीपत। सिविल अस्पताल से शव को लेकर जाते हुए परिजन व विलाप करते हुइ महिलाएं।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed