{"_id":"61ccbf0dbf3bea5ab32f56df","slug":"arya-cricket-academy-won-both-the-matches-panipat-news-knl94399963","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य क्रिकेट अकादमी ने जीते दोनों मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य क्रिकेट अकादमी ने जीते दोनों मैच
विज्ञापन
पानीपत। विजेताओं को सम्मानित करते हुए गाजियाबाद के कोच व कोच विक्रम नेहरा।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आर्य क्रिकेट अकेडमी में बुधवार को द्वितीय अंडर-12 लिटिल चैंपियनशिप का आरंभ हुआ। इसमें आर्य क्रिकेट अकादमी ने दिल्ली को छह विकेट और गाजियाबाद को 135 रन से हराया।
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष घणघस ने टॉस किया। टॉस जीतकर लटवाल क्रिकेट अकादमी दिल्ली एनसीआर की टीम ने पहले 30 ओवरों में 132 रन बनाए। इसमें देवाशीष चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया। आर्य क्रिकेट एकेडमी के ओपनर गुरकीरत सिंह के 83 रन की बदौलत टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की। गुरकीरत मैन ऑफ द मैच रहे। बेस्ट बल्लेबाज सृजन शर्मा और बेस्ट गेंदबाज मितानश शर्मा रहे। इन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
दूसरा मैच आर्य क्रिकेट अकादमी और एएम क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले आर्य क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में पांच विकेट पर 236 रन बनाए। इसमें मोहित यादव 37 रन, दक्ष कुमार 56, गुरकीरत सिंह 39 रन और कप्तान स्वास्तिक मिटटान ने 36 रनों की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एएम क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद की पूरी टीम 16.1 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओपनर मंथन ने 44 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी करते हुए मोहित यादव ने चार और हर्ष कुकरेजा और अश्मित सिंह ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
इस मैच में बेस्ट गेंदबाज अश्मित सिंह को ऑर्गेनाइजर विक्रम नेहरा, बेस्ट बल्लेबाज दक्ष कुमार को गाजियाबाद के कोच अनीश मलिक और मैन ऑफ द मैच रहे मोहित यादव को आर्य स्कूल से सोनू कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।