फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College becomes overall champion in CRSU for the second consecutive year

Panipat News: लगातार दूसरे साल सीआरएसयू में ओवरऑल चैंपियन बना आर्य कॉलेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Arya College becomes overall champion in CRSU for the second consecutive year
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में आयोजित हरियाणा उत्सव समारोह में लगातार दूसरे साल ओवरऑल चैंपियन बना है। कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयक के रत्नावली महोत्सव में भी चैंपियन रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रंबधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला, निखिल सिंगला व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों के साथ सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी डॉ. रामनिवास, प्राध्यापिका मीनाक्षी चौधरी, डॉ. विजय सिंह, डॉ. नीलू खालसा समेत पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन



प्रबंधक समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी संस्कृति को बचाने व उसको बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रबंधक समिति के महासचिव सीए कमल किशोर व वरिष्ठ सदस्य विरेंद्र सिंगला ने कहा कि इन सांस्कृतिक गतिविधियों में लड़के-लड़कियां भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष से चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में एक और दो नवंबर को विश्वविद्यालय में हर वर्ष हरियाणा उत्सव महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। इसमें पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेते हैं। हरियाणा महोत्सव में गत वर्ष के साथ इस वर्ष भी आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने धाक जमाते हुए लगातार दो वर्षों से ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. राम निवास ने बताया कि जोनल युवा महोत्सव, रत्नावली महोत्सव व हरियाणा उत्सव में जीत का परचम लहराने के बाद हमारे विद्यार्थी इंटर जोनल युवा महोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed