फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Artists gave an attractive performance in Jodi Number One Dance Competition

Panipat News: जोड़ी नंबर वन डांस कंपटीशन में कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Artists gave an attractive performance in Jodi Number One Dance Competition
पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा रविवार को एसडी पीजी कॉलेज में सूर्य कवि दादा लख्मीचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जोड़ी नंबर वन के लिए डांस कंपीटिशन करवाया गया। कार्यक्रम नृत्य उपासक किन्नर समाज चेला महंत नैना शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी शिव उपासक संजय बाबा तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा और जिला परिषद के मेंबर रणदीप रहे। एसडी एजुकेशन सोसायटी के प्रधान दिनेश गोयल और कॉलेज के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा ने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन सीमा हरियाणवी तथा रश्मि ने किया।
विज्ञापन

संजय बाबा और गजेंद्र सलूजा ने कहा कि दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डांस कंपीटिशन देखने को मिला सास- बहू, दादा-दादी, नाना-नानी, भाई-भाभी, पति -पत्नी, नंद -भाभी, भाई -बहन, समधी -समधन सभी रिश्तों को समझाने का काम किया तथा समाज में ऐसे आयोजनों के निरंतर आवश्यकता है। महंत नैना शर्मा ने कहा कि जोड़ी नंबर वन जैसे कार्यक्रम सामाजिक एकता का संदेश दे रहे है। संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट निरंतर सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संस्कृति को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। हरियाणवी संस्कृति को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रथम, द्वितीय से पांच स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान दिया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए गए है। कार्यक्रम में प्रदीप परे, हिमानी गुप्ता, मनोज जले, रवि सांपला ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर बेला भाटिया, धर्मवीर पाढ़ा, संजय अग्रवाल, आसीमा कौशिक एडवोकेट, मीना कुमारी, सुनीता सिवाच, मोना शर्मा, प्रमिला लाठवाल, ज्योति डागर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed