फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrest the accused immediately: SP

आरोपियों की शीघ्र करें गिरफ्तारी : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Arrest the accused immediately: SP
पानीपत। एसपी लोकेंद्र सिंह ने शुक्रवार को थाना पुराना औद्योगिक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के रिकाॅर्ड की फाइलों का अवलोकन कर कार्य करने में जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है उसका जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दर्ज कर लंबित मामलों को जांचा अनुसंधान में और अधिक गति लाने व निस्तारण के लिए आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी करने संबंधित सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना प्रबंधक, अनुसंधानकर्ता व अन्य पुलिस कर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देश कि सभी अपना काम ईमानदारी से करें। आमजन के साथ सभ्य व्यवहार करें। शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता के साथ लें। न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास करें। पुलिस कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निरंतर प्रयास करें। अपने अपने थाना के एरिया में रहने वाले आदतन अपराधियों पर निगरानी रखें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हंगामा करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। मादक पदार्थ व अवैध हथियार रखने तथा बेचने वालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार, एसपी रीडर एएसआई सुभाष व थाना का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed