फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aravali House triumphs in Hindi short play competition.

Panipat News: हिंदी लघु नाटिका प्रतियोगिता में अरावली सदन ने मारी बाजी

Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Aravali House triumphs in Hindi short play competition.
विजेता टीम को सम्मानित करती मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स व अन्य। स्रोत : संस्थान - फोटो : परीक्षा की तैयारी में किताबों से ज्यादा अब एआई पर भरोसा
पानीपत। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल में वीरवार को अंतरसदनीय हिंदी लघु नाटिका प्रतियोगिता कराई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता अभिनय, कौशल और हिंदी भाषा के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना रहा। इसमेंप्रथम स्थान पर अरावली सदन, द्वितीय हिमालय सदन, तृतीय शिवालिक सदन रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की मुख्याध्यापिका डॉ. नीलम वत्स ने की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अरावली सदन, हिमालय सदन, शिवालिक सदन और नीलगिरी सदन चार सदन बनाए गए। इसके लिए चार प्रमुख विषय निर्धारित किए गए। इनमें मेरे सपनों का भारत वर्ष, महंगाई की मार, रोबोट ने किया जब होमवर्क और मानवीय मूल्यों का पतन रहे। मेरे सपनों का भारतवर्ष के माध्यम से विद्यार्थियों ने एक ऐसे भारत की कल्पना प्रस्तुत की जो स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, भ्रष्टाचार मुक्त और प्रगतिशील हो। नाटिका में विद्यार्थियों ने देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका को प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। महंगाई की मार में बढ़ती महंगाई से आम परिवार के जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों को हास्य एवं व्यंग्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। संवादों और अभिनय ने दर्शकों को गुदगुदाने के साथ एक गंभीर सामाजिक विषय पर सोचने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं रोबोट ने किया जब होमवर्क ने तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव को रोचक एवं मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया। मंच का संचालन छात्रा जसलीन और प्रण्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed