{"_id":"613676a98ebc3eb3b44d80ab","slug":"application-process-for-ug-complete-now-admissions-will-start-panipat-news-knl82373152","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी, अब शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
सार
इस बार सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। हालांकि विद्यार्थियों की विभिन्न कॉलेजों में 9330 सीटों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : DEMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों की कॉलेज में प्रवेश के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी हैं। कॉलेजों में यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो चुकी है। अब 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
आवेदन के अंतिम दिन कॉलेजों में विद्यार्थी आवेदन करने में मशगुल रहे। वहीं, साइबर कैफे पर भी आवेदन करने वालों की भीड़ रही। हालांकि, कॉलेजों में दस्तावेजों की जांच जारी है जो 8 सितंबर तक जारी रहेगी। वहीं, पहली कट ऑफ 11 सितंबर को जारी की जाएगी जिसके बाद पात्र विद्यार्थी दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे।
इस बार सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। हालांकि विद्यार्थियों की विभिन्न कॉलेजों में 9330 सीटों पर नजर रहेगी। वहीं, पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को अभी भी उच्चतर शिक्षा निदेशालय के शैड्यूल का इंतजार है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
नए शेडयूल के अनुसार जिस छात्र का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आएगा, वह 15 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवा कर महाविद्यालयों में दाखिला ले सकेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को इस बार फीस जमा करवाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही विकल्प दिए हैं। इसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 17 सितंबर को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को 20 सितंबर तक फीस जमा करवानी होगी। दो मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी महाविद्यालयों में सीटें रिक्त बचती हैं तो 22 सितंबर को एडमिशन के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया जाएगा ताकि छात्र आवेदन कर फिर से दाखिला प्रक्रिया में भाग ले सकें।
जिला के महाविद्यालयों की 9330 सीटों के लिए 14 हजार से अधिक आवेदन अब तक किए जा चुके हैं। आवेदन करने वाले सभी सभी छात्रों को महाविद्यालयों में दाखिला मिल पाना मुश्किल हो जाएगा। लगभग सभी संकायों में सीटों से अधिक आवेदन आए हैं। सबसे अधिक आर्ट, नॉन मेडिकल और कॉमर्स में आए हैं। महाविद्यालयों में सभी संकायों की तय सीटों से अधिक आवेदन आ चुके हैं। ऐसे में छात्रों को यूजी कोर्स के अलावा अन्य कोसों की तरफ भी ध्यान देना होगा।
महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को दो बार बढ़ाया जा चुका है। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त थी, लेकिन सर्वर डाउन रहने से विद्यार्थी परेशान रहे, जिसके बाद उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 सितंबर की गई थी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों, विद्यार्थियों तथा जन प्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए यूजी कक्षाओं में आवेदन की अंतिम तिथि को दूसरी बार बढ़ाकर 6 सितंबर किया गया।
कॉलेज सीटें
आर्य कॉलेज 1850
एसडी कॉलेज 1880
आईबी कॉलेज 1700
राजकीय कॉलेज 640
देवीलाल कॉलेज 320
आर्य आदर्श कॉलेज मडलौडा 950
वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा 440
राजकीय कॉलेज मडलौडा 440
गांधी कॉलेज समालखा 400
राजकीय कॉलेज इसराना 370
राजकीय कॉलेज बापौली 340
कुल सीटें 9330
कॉलेजों में यूजी कक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दस्तावेजों की वेरिफिकेशन भी जारी है। इस बार दो बार कट ऑफ जारी होगी। पहली कट ऑफ 11 सितंबर को जारी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।