{"_id":"6886976aca7c93157904c2d2","slug":"annapurna-clothing-and-grain-banks-annual-celebration-on-august-24-panipat-news-c-244-1-sknl1016-141000-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का वार्षिक उत्सव 24 अगस्त को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक का वार्षिक उत्सव 24 अगस्त को
विज्ञापन
रघुनाथ धाम मंदिर में दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दशहरा कमेटी सनौली रोड की बैठक रघुनाथ धाम नजदीक पाइट स्कूल, सेक्टर 25 में आयोजित की गई जिसमें आगामी 24 अगस्त को होने वाले अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के वार्षिक उत्सव पर चर्चा की गई। बताया गया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के पावन सानिध्य में श्री रघुनाथ धाम मंदिर में होगा। बैठक की शुरूआत श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से की गई। इसके बाद दशहरा कमेटी के चेयरमैन सूरज दुरेजा को कृष्ण कृपा जियो गीता समिति के प्रधान पद पर निर्वाचित होने तथा सदस्य कृष्ण लाल जुनेजा को राम मंदिर वार्ड न.7 के प्रधान पद और सदस्य हिमांशु बांगा एवं कमल अरोड़ा को निगम पार्षद पद पर निर्वाचित होने पर बधाई स्वरूप पटका एवं पगड़ी पहनाकर बधाई दी गई।
पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि जो भी व्यक्ति प्रभु के कार्यों में सेवा करता है, उसको निश्चित सत्संग स्वरूपी फल प्राप्त होता है। मौके पर देवेंद्र रेवड़ी, संरक्षक वीरेंद्र सोनी, वरिष्ठ उपप्रधान तिलक राज छाबड़ा मौजूद रहे। प्रधान रमेश माटा ने बताया कि इस प्रकार का बैंक गत 9 वर्ष पहले उन्होंने बनारस में देखा था जो उनके लिए एक प्रेरणा स्तोत्र बना और उसी तरह का यह बैंक उन्होंने पानीपत में बनाया जिसमें आज 36 संस्थापक सदस्य एवं 52 आजीवन सदस्य हैं। इस अवसर पर शाम सुंदर बतरा, अशोक नारंग, डाॅ. रमेश चुघ, प्रीतम गुलाटी, किशन शर्मा, महेंद्र पसरीचा, हरबंस लाल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।