फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Andhad blew up the bagasse chain of sugar mill, loss worth crores

Panipat News: अंधड ने उड़ाई शुगर मिल की बगास चेन, करोड़ों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Andhad blew up the bagasse chain of sugar mill, loss worth crores
पानीपत। प्रदेश भर में पिछले शुक्रवार को आए चक्रवाती तूफान ने डाहर गांव स्थित नई शुगर मिल की बगास चेन को उखाड़ दिया है। इसके अलावा बगास को रोकने वाले लोहे के एंगल तक टूट चुके हैं। नई मिल के कई शेड उखड़े पड़े हैं। जिससे मिल को नुकसान करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। हालांकि शुगर मिल की ओर से निर्माण एजेंसी को इस बारे में सूचित किया गया है। जिसके बाद इंश्यारेंस से सर्वेयर को भी बुलाया गया है। अब इस बगास चेन को नए सिरे से बनाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस नई मिल का निर्माण करीब 360 करोड़ रुपये से हुआ था। मिल ने अपना दूसरा पेराई सत्र भी पूरा कर लिया है। इसी बीच 11 मई को आए तूफान ने मिल का काफी नुकसान किया है। जिसका आंकलन अधिकारी लगा रहे हैं। विशेष तौर पर उखड़ी बगास चेन को जोड़ने के लिए इंश्योरेंस का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि शुगर मिल में आने वाले गन्ने की पेराई के बाद रस को चीनी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बच्चे हुए गन्ने को बगास कहा जाता है। जिसका ईंधन के तौर पर दोबारा इस्तेमाल होता है। इसका एक बड़ा ढेर शुगर मिल में लगाया जाता है। यहां चेन के माध्यम से इसे उठाकर बॉयलर में डाला जाता है। जिससे बॉयलर चलता है और बॉयलर मिल को चलाता है। इस बारे में शुगर मिल के चीफ इंजीनियर राजकुमार ने बताया कि अंधड की वजह से बगास चेन का नुकसान हुआ है। इसके लिए सर्वेयर बुलाए गए हैं। इसकी मरम्मत या नए सिरे से लगाने का काम उसी एजेंसी की ओर से किया जाएगा जिसने पहले इसे लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed