फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ambulance, delivery, 3 kilometer, panipat

तीन किमी दूर एक घंटे में पहुंची एंबुलेंस, गाड़ी में हुई डिलीवरी

Tue, 20 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Tue, 20 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ambulance, delivery, 3 kilometer, panipat
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला, अागरा
 स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तैनात कर्मियों की लापरवाही के चलते महराना गांव निवासी एक महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। परिजनों का आरोप है कि वे उसको सिविल अस्पताल में ले जाने के लिए एक घंटे तक एंबुलेंस को फोन करते रहे। इसके बाद ही एंबुलेंस गांव पहुंची। महिला ने सिविल अस्पताल जाते समय शुगर मिल के पास एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। लापरवाही यहीं नहीं रुकी। सिविल अस्पताल पहुंचने के बाद 15 मिनट तक जच्चा और बच्चा को किसी भी डॉक्टर ने नहीं देखा। इस दौरान महिला दर्द से कराहती रही। फिलहाल जच्चा-बच्चा प्रसूति वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन


गांव महराना निवासी सुमन ने सोमवार को एंबुलेेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। सुमन के पति चंद्र प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन की दूसरी डिलीवरी है। उन्होंने सोमवार सुबह नौ बजे एंबुलेंस को फोन किया था। इसके बाद वह हर 10 मिनट में एंबुलेंस को फोन करते रहे। हर बार एंबुलेंस में तैनात कर्मी उनको 10 मिनट में पहुंचने की बात कहता रहा। इस दौरान उनकी पत्नी दर्द से कराहती रही। फोन करने के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस गांव में पहुंची। वे सुमन को एंबुलेंस में लेकर सिविल अस्पताल के लिए चल दिए। रास्ते में शुगर मिल के सामने सुमन ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद वे सिविल अस्पताल पहुंचने तो वहां डॉक्टरों ने जच्चा और बच्ची की केयर नहीं की। वह सुमन को स्ट्रेचर पर लेकर इधर-उधर घूमते रहे। स्टाफ नर्सों ने सुमन को बहुत देर बाद वार्ड में शिफ्ट किया। इस दौरान सुमन की हालत बिगड़ चुकी थी। फिलहाल सुमन और बच्ची दोनों स्वस्थ है।
विज्ञापन


तीन किलोमीटर पहुंचने में लगा एक घंटा
पानीपत से गांव महराना मात्र तीन किलोमीटर दूर है। एंबुलेंस ने तीन किलोमीटर पहुंचने में एक घंटा लगा दिया। इस वजह से ही सुमन की डिलीवरी एंबुलेंस में हो गई। बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की हालत भी बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके संज्ञान में ऐसा मामला नहीं आया। यदि एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों और चालक ने ऐसी लापरवाही बरती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गांव महराना शहर से मात्र तीन या चार किलोमीटर दूर है। एंबुलेंस को वहां 15 मिनट में पहुंचना चाहिए। पूरे मामले की जांच की जाएगी। यदि किसी के साथ ऐसी घटना हुई तो तो इसकी जानकारी तुरंत हमें दे।
डॉ. नवीन सुनेजा, डिप्टी सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed