{"_id":"69163b02fc77f071340f1635","slug":"ambala-players-will-showcase-their-talent-in-the-57th-haryana-senior-state-basketball-championship-sachdeva-panipat-news-c-36-1-amb1002-153036-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 57वीं हरियाणा सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अंबाला के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा-सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 57वीं हरियाणा सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अंबाला के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा-सचदेवा
Fri, 14 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व अंबाला जिला बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि राजीव गांधी खेल परिसर में हरियाणा सीनियर बाॅस्केटबॉल एसोसिएशन के लिए लड़के और लड़कियों की टीम के लिए ट्रायल रखे गए थे जिसके फाइनल सिलेक्शन कमेटी सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, अमनदीप सिंह लाडी, मधुर वशिष्ठ व इकबाल कौर के पैनल में फाइनल टीम का चयन किया। दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों की टीम बनाकर फाइनल की गई, जो लड़कियों की टीम व लड़कों की एक मजबूत टीम अंबाला ने इस बार तैयार की है और पूरी आशा है कि दोनों टीमें 15 से 17 नवंबर तक भिवानी में होने वाले खेल प्रतियोगिता में अंबाला का नाम रोशन करेंगे और पदक अवश्य हासिल करेंगे।