{"_id":"67cb55f764e44a04170ede18","slug":"aman-malik-proved-his-mettle-in-kabaddi-won-a-series-of-medals-panipat-news-c-244-1-pnp1006-133284-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमन मलिक कबड्डी में मनवाया लोहा, पदकों की लगाई झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमन मलिक कबड्डी में मनवाया लोहा, पदकों की लगाई झड़ी
विज्ञापन
पानीपत। कुटानी गांव के अमन मलिक पिछले कई सालों से कबड्डी खेल लेकर लगातार मेहनत कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप वह जिला और राज्य स्तर पर पदक प्राप्त कर चुका है। एक साधारण परिवार का लड़का कबड्डी में अपना प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है। मात्र 15 साल की उम्र में अमन ने जिला और राज्य स्तर पर कई पदक प्राप्त किए हैं।
अमन बबैल रोड के शिवनगर स्थित डीपी स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र है। उनके पिता जयभगवान किसान और माता पुनीत गृहिणी हैं। पिता ने अमन को खेलों से संबंधित हर संभव सहयोग किया है। जिससे वह लगातार मेहनत कर परिवार का नाम रोशन कर रहा है। पिता जय भगवान ने बताया कि वह शुरूआत से ही कबड्डी खेल में अच्छी रूचि रखता है। जिससे वह पिछले कई सालाें से कबड्डी में लगातार मेहनत कर रहा है। अमन ने जिला और राज्य स्तर पर कई पदक प्राप्त किए हैं। पिता जय भगवान ने बताया कि वह उनका खेल में हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। अमन मलिक ने बताया कि वह लगातार मेहनत करता रहेगा। राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन करना चाहता है। साथ ही ओलंपिक में पदक प्राप्त करना उसका लक्ष्य है।
स्कूली खेलों में जीता स्वर्ण
अंडर -14 स्कूली खेलों में अमन से स्वर्ण पदक हासिल किया है। साथ ही उसने सब जूनियर खेलों में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसके साथ ही अमन ने जिला और राज्य स्तर पर सात से दस पदक प्राप्त किए हैं। वह राजाखेड़ी गांव में मलिक स्पोर्ट्स एकेडमी में कबड्डी खेल का अभ्यास करता है। कोच राजेश मलिक ने बताया कि अमन पिछले कई सालों से कबड्डी खेल को लेकर पसीना बहा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप वह जिले और राज्य स्तर पर परिवार और गांव का नाम रोशन कर रहा है। उसने राज्य स्तर पर कई स्वर्ण पदक प्राप्त किए है। उनके पिता खेल में उनका हर संभव सहयोग कर रहे हैं।