फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Along with the youth, the elderly also came forward to vote

Panipat News: युवाओं के साथ बुजुर्ग भी मतदान के लिए आगे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Along with the youth, the elderly also came forward to vote
पानीपत। नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए युवाओं और बुजुर्गों में जोश देखने को मिला। कोई अपने पहले वोट के लिए उत्साहित था तो कोई अपने नजदीकी के मैदान में होने पर खुश था। इन सबके चलते मतदान केंद्रों पर पूरा दिन मतदाता आते रहे।
विज्ञापन

अंसल सुशांत सिटी निवासी प्रिया ने बताया कि उन्होंने नगर निगम चुनाव में पहली बार मतदान किया है। वह इसके लिए काफी उत्साहित थी। उन्होंने जनकल्याण की संकल्प को अपना वोट दिया है। उनको उम्मीद है कि प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद अपने संकल्प पूरे करें। जिससे जनता को उनसे शिकायतों का मौका न मिलें। इसके साथ समाज में कल्याणकारी कार्यों को किया जाना चाहिए। लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े।
विज्ञापन

डाॅ. नीलू मिड्ढा ने बताया कि वह अपने मत का हर बार प्रयोग करती हैं। इस दिन कोई दूसरा काम नहीं करती। रविवार को भी सुबह घर के काम निपटाने के बाद सबसे पहले मतदान किया। उन्होंने विकास को वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले मतदान फिर जलपान
सुखदेव नगर निवासी डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने अपनी माता पूर्व प्रधानाचार्या संतोष राम के साथ मतदान किया। डॉ. कुंजल प्रतिष्ठा ने बताया कि वे पहले मतदान फिर जलपान के मंत्र पर काम करती हैं। वह सुबह साढ़े सात बजे बूथ पर पहुंच गई थी। उन्होंने मतदान शुरू होते ही सबसे पहले मतदान किया। इसके बाद घर आकर जलपान किया।


चचेरे भाई को साथ लेकर मतदान
रवि ने बताया कि वह चल नहीं पा रहा था। उसने अपने चचेरे भाई के साथ एसडी पीजी कॉलेज स्थित केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने हर चुनाव में मतदान किया। इस बार बच्चे भी मतदान देखने के लिए साथ गए थे। 75 वर्षीय सविता ने बताया कि उन्होंने सभी चुनाव में मतदान किया है। नगर निगम में मेयर और पार्षद के लिए मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed