फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All the students except the final year students will be promoted without examination

अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़ सभी विद्यार्थी बिना परीक्षा होंगे प्रमोट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
All the students except the final year students will be promoted without examination
विभिन्न कॉलेजों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की गाइडलाइन जारी कर दी है। विश्वविद्यालयों ने भी अंतिम वर्ष को छोड़कर बाकी सभी विद्यार्थियों को बगैर परीक्षा के अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने का निर्णय विश्वविद्यालय ही कर सकेंगे। यूजीसी ने कहा है कि विश्वविद्यालय अपने यहां की परिस्थितियों को देखकर परीक्षाएं कराने या विद्यार्थियों को सीधे प्रमोट करने का फैसला ले सकेंगे। अब तक जो स्थिति है, उसमें ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने अंतिम वर्ष को छोड़कर बाकी सभी को बगैर परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में प्रमोट करने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालयों ने यूजीसी की ओर से पिछले साल परीक्षाओं को लेकर तय की गई गाइडलाइन को इसका आधार बनाया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों को अपने स्तर पर फैसला लेने का अधिकार
यूजीसी का कहना है कि विश्वविद्यालय स्वायत्तशासी होते हैं। उन्हें परीक्षाओं और शैक्षणिक सत्र आदि को लेकर अपने स्तर पर कोई भी फैसला लेने का अधिकार है। संक्रमण का प्रभाव देश के अलग-अलग हिस्सों में कम और ज्यादा है। ऐसे में परीक्षाओं को लेकर इस साल कोई मानक गाइडलाइन नहीं बनाई गई है। देश के विश्वविद्यालयों ने स्नातक के पहले और दूसरे वर्ष के छात्रों को आंतरिक आकलन या फिर पिछले साल के प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान करके प्रमोट करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई-अगस्त में हो सकती हैं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं
अंतिम वर्ष की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त में कराने पर भी काम किया जा रहा है। हालांकि अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को लेकर कोई भी फैसला जून के पहले हफ्ते में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के लिए विद्यार्थियों को प्रमोट करने की गाइडलाइन जारी की है। विश्वविद्यालय परिस्थितियों को देखते हुए अपने स्तर पर परीक्षा कराने या प्रमोट करने का निर्णय ले सकते हैं। अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कब और कैसे होंगी, यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed