फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   All the people present in the pandal tied turban

पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने बंधी पगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
All the people present in the pandal tied turban
पानीपत। मुख्यमंत्री मनाहर लाल को पगड़ी पहनाते हुए । - फोटो : Panipat
पानीपत। गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव में पगड़ी का क्रेज देखने को मिला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पंडाल में आकर सबसे पहले पगड़ी बंधवाई। इसके साथ ही पंडाल में मौजूद सभी लोगों में पगड़ी बंधवाई।
विज्ञापन

70 साल की हरप्रीत से 5 साल के सुमित ने बंधवाई पगड़ी
पंडाल में 70 साल की हरप्रीत कौर से लेकर पांच साल के सुमित ने प्रकाश उत्सव पर पगड़ी बंधवाई। सभी का कहना है कि पहली बार पानीपत में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन हुआ है, जहां लोग पगड़ी बंधवा रहे हैं। आने वाली पीढ़ी भी इसी तरह पगड़ी बांधना सीख जाएगी। लोगों ने कहा कि भगत सिंह से लेकर अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने पगड़ी बांध के ही आजादी दिलवाई थी।
विज्ञापन

योगेश्वर दत्त बोले- आज केसरिया दिन हो गया
पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा कि इतने बड़े प्रकाश उत्सव में भक्तिमय गुरबानी और बाबा तेग बहादुर की कुर्बानी को याद करके आज केसरिया दिन हो गया है। बच्चे से लेकर बूढ़े और महिलाएं केसरी रंग का खालसा रुमाल बांधे हुए पूरे पंडाल में दिख रहे है और एक साथ देखो तो पूरा पंडाल केसरिया लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर पगड़ी सेंटर से आए कुलदीप ने एक मिनट में बांधी पगड़ी
पंडाल में पगड़ी बांधने के लिए पंजाब से 20 से ज्यादा पगड़ी बांधने वाले युवकों को बुलाया गया था। यमुनानगर से आए पगड़ी सेंटर के कुलदीप ने एक मिनट में पगड़ी बांधी। कुलदीप ने बताया कि वह बचपन से ही पगड़ी बांधते हैं। कम समय में पगड़ी बांधने की वजह से पगड़ी सेंटर में लग गए। अब वह एक मिनट में एक पगड़ी बांध लेते हैं। सीएम, डिप्टी सीएम,खेल मंत्री संदीप और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कुलदीप ने ही पगड़ी बांधी।

12 बजे के बाद पगड़ी का कपड़ा हो गया खत्म
दोपहर 12 बजे तक सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे और मंत्रियों ने पगड़ियां बंधवाई। 11 बजे से सैकड़ों की संख्या में लोग पगड़ी बंधवाने का इंतजार करते रहे रहे। दोपहर 12 बजे तक पगड़ी का कपड़ा ही खत्म हो गया, जिससे बाद में पहुंचे लोगों का पगड़ी बंधवाने का सपना अधूरा रह गया।

पानीपत। भाजपा नेता योगेशवर दत्त को पगड़ी पहनाते हुए।

पानीपत। भाजपा नेता योगेशवर दत्त को पगड़ी पहनाते हुए।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed