{"_id":"64fa42e057611bd67802d454","slug":"all-india-customer-panchayat-of-rss-will-be-held-in-panipat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-5539-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में होगी आरएसएस की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत में होगी आरएसएस की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत
विज्ञापन
पानीपत। जी-20 सम्मेलन के चलते राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत दिल्ली की बजाय पानीपत के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र में होगी। यह पंचायत पहले दिल्ली में होगी थी। दो दिन चलने वाली पंचायत को लेकर संघ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरसंघचालक मोहन भागवत नौ सितंबर को पंचायत में शामिल होंगे। वे शुक्रवार देर शाम को केंद्र में पहुंचेंगे।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष में ग्राहक पंचायत पूरे वर्ष, देश के सभी राज्यों में ग्राहक जागरण के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसमें देश के ग्राहक आंदोलन को नया आयाम देने का प्रयास करेगा। विशेषकर अर्थ जगत पर काबिज पाश्चात्य आधारित आर्थिक विमर्श को भारतीय आर्थिक विमर्श से बदलने की प्रक्रिया की शुरुआत ग्राहक पंचायत अपने स्वर्ण जयंती वर्ष से प्रारंभ करेगी।
मोहन भागवत कल करेंगे उद्घाटन
कार्यक्रम प्रचार प्रमुख सर्वेश मिश्र ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष का उद्घाटन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत के मार्गदर्शन व केंद्रीय उपभोक्ता राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की उपस्थिति में नौ सितंबर को प्रात : साढ़े दस बजे किया जाएगा। विभिन्न राज्यों के ग्राहक पंचायत के लगभग 1200 पदाधिकारी शामिल होंगे। 10 सितंबर को कार्यक्रम में ग्राहक आंदोलन के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी। मूर्धन्य पत्रकार रुबिका लियाकत उपभोक्तावाद - हमारी परिवार व्यवस्था पर आक्रमण और अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति एवं प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. एडीएन बाजपेई सुमंगलम अर्थव्यवस्था व ग्राहक संतुष्टि पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्र और प्रसिद्ध पर्यावरणविद् गोपाल आर्य भी ग्राहक पदाधिकारियों के सम्मुख अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में स्व-त्रयी व पंचप्राण आधारित नाट्य का मंचन चंडीगढ़ कला कुंज की पल्लवी पिंगे द्वारा किया जाएगा। ग्राहकों को शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी देने के लिए केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एस मुरुगन ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधियों के बीच होंगे।
विज्ञापन
उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम ग्राहक पंचायत को
देश में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 बनवाने का श्रेय ग्राहक पंचायत को ही जाता है। जिसने सबसे पहले उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को निजी विधेयक के रूप में जनसंघ के सांसद रामभाऊ म्हालंगी ने निजी विधेयक के रूप में संसद में रखवाया था। इसके अतिरिक्त वर्ष 1995 में विज्ञान भवन में अपने रजत जयंती वर्ष समारोह के दौरान ग्राहक पंचायत द्वारा तत्कालीन उपभोक्ता मंत्री वी शांताकुमार से आग्रह कर 24 दिसंबर को भारतीय ग्राहक दिन भी घोषित कराया। तभी से प्रतिवर्ष देश 24 दिसंबर को भारतीय ग्राहक दिन मनाया है। इसी के साथ ग्राहक पंचायत अर्थव्यवस्था को ग्राहक केंद्रित बनाने के लिए विभिन्न नीतिगत कार्यों में लगी हुई है।