Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Air quality worsens again after a one-day respite; Panipat's AQI reaches 238.

Panipat News: एक दिन की राहत के बाद फिर बिगड़ी हवा, पानीपत का एक्यूआई 238 तक पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
Air quality worsens again after a one-day respite; Panipat's AQI reaches 238.
वीरवार को 165 पर आ गया था प्रदूषण स्तर, नगर निगम ने एंटी स्मॉग गन से शुरू कराया पानी का छिड़काव
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिले में प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक दिन की राहत के बाद शुक्रवार को शहर की हवा फिर खराब हो गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 238 तक पहुंच गया, हालांकि शाम को इसमें मामूली सुधार हुआ और यह 226 दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार को एक्यूआई 321 तक पहुंच गया था, जबकि वीरवार को इसमें गिरावट के साथ यह 165 पर आ गया था। प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में बढ़ते प्रदूषण और धूल-मिट्टी पर नियंत्रण के लिए नगर निगम प्रशासन ने एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव शुरू करा दिया है। संवेदनशील इलाकों और मुख्य सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, वायु गुणवत्ता को बिगड़ने से रोकने के लिए ग्रैप के नियमों के तहत निर्माण एवं तोड़फोड़ से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


पर्यावरणविद वरुण गुलाटी ने बताया कि तापमान में गिरावट और हवा की गति धीमी होने के कारण धुएं और धूल के कण निचले वातावरण में जमा हो रहे हैं। हवा की गति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में एक्यूआई में और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों से निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने और खुले में कचरा नहीं जलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि बोर्ड की टीम प्रदूषण की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों और खुले में सामग्री का परिवहन करने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed