{"_id":"60f9c9688ebc3e581127abba","slug":"after-sushil-now-wrestler-madan-is-ashamed-panipat-news-knl77403833","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत लोकल के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत लोकल के लिए
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में गिरफ्तार सुशील कुमार के बाद अब अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रहे चरखी दादरी के मदन ने खेल को शर्मसार किया है। वीरवार को पुलिस ने उसे सेना भर्ती में युवाओं को गलत तरीके से पास कराने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी मदन अंतरराष्ट्रीय स्तर का कुश्ती खिलाड़ी रह चुका है और वर्ष 1995 में हंगरी में आयोजित हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में उसने सातवां स्थान प्राप्त किया था। फिलहाल पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कुश्ती खिलाड़ी मदन ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा किया कि वह पुलिस और सेना भर्ती में 60 से 70 अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करा चुका है। हाल ही में एयरफोर्स में एयरमैन की भर्ती की परीक्षा पास कराने के लिए भी उसने गिरोह के सदस्यों को 10 अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए थे। धरे गये मुख्य आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पहलवान को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि मदन खेल कोटे से भारतीय जल सेना में भर्ती हुआ था, जिसके बाद वर्ष 2011 में नेवी से रिटायरमेंट ले लिया। इसके बाद रोहतक शीला बाईपास पर भारद्वाज डिफेंस एकेडमी के नाम से कोचिंग सेंटर चला रहा था, जहां पुलिस और भारतीय सेना में भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए कोचिंग दी जाती थी। फिलहाल वह रोहतक के तिलक नगर में रहता था। मदन ने एयर फोर्स की भर्ती में पेपर पास करवाने के लिए गिरोह के सरगना रिक्की, जितेंद्र उर्फ जीतू, अमित और धर्मबीर को 10 अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए थे, जिनमें से 2 अभ्यर्थियों को परीक्षा में नकल कराई जा चुकी थी।
विज्ञापन
धरा गये सिपाही ने भी तीन अभ्यर्थियों को कराया है पास
अंतरराष्ट्रीय पहलवान के साथ ही धरे गये एक पुलिसकर्मी विनोद ने भी गिरोह के जरिए एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में 3 अभ्यर्थियों को पास कराया है। आरोपी विनोद वर्ष 2008 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। ईएचसी विनोद वर्तमान में झज्जर पुलिस यूनिट में तैनात है।
यह था मामला-
बीते रविवार को न्यू मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एयरफोर्स में एयरमैन भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के पेपर सॉल्व कराते गिरोह को पकड़ा गया था। परीक्षा कक्ष में तैनात गिरोह का साथी इशारों के जरिए ए, बी, सी या डी उत्तर बताता था। गिरोह के सरगना सोनीपत के बरौदा निवासी रिक्की के साथ जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी गामड़ा नारनौंद हिसार, धर्मबीर निवासी आसन रोहतक और अमित निवासी हडौदी दादरी को पकड़ा गया था। आरोपियों के पास से 25 ब्लूटूथ डिवाइस, 4 डबल साइड टेप, ब्लूटूथ के 35 सेल और 6 फोन बरामद हुए थे।