{"_id":"6142542a8ebc3e883a4c3208","slug":"after-karnal-now-on-26-september-kisan-mahapanchayat-in-panipat-panipat-news-knl83342431","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल के बाद अब 26 सितंबर को पानीपत में किसान महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल के बाद अब 26 सितंबर को पानीपत में किसान महापंचायत
विज्ञापन
महापंचायत को लेकर बैठक करते हुए रतन मान व सोनू मालपुरिया।
- फोटो : Panipat
पानीपत। मुजफ्फरनगर और करनाल व अन्य जिलों में महापंचायत होने के बाद 26 सितंबर को पानीपत के अनाज मंडी में भी किसान महापंचायत होगी। इसे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इसके लिए बुधवार को अनाजमंडी का दौरा किया गया।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेेश अध्यक्ष रतनमान ने बुधवार को किसान महापंचायत की तैयारियों को पहले पानीपत टोल धरना स्थल पर बैठक की। भाकियू के पदाधिकारियों, संयुक्त किसान मोर्चा तालमेल कमेटी के सदस्यों और जिले भर से आए हुए किसानों की सहमति से किसान महापंचायत के लिए पानीपत की नई अनाज मंडी का स्थान तय किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि किसान महापंचायत को लेकर 17 सितंबर को पानीपत के किसान भवन में बैठक होगी। इसमें भाकियू के अलावा जिले भर के किसान एवं पानीपत की विभिन्न खापों के प्रधान भी शामिल होंगे।
चार से पांच जिलों के किसान आएंगे
महापंचायत में शामिल होने वाले किसानों की संख्या का अंदाजा नहीं है। चार से पांच जिलों के किसानों का आना निश्चित है, इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। इसके लिए अनाजमंडी का चयन किया गया है। - रतनमान, प्रदेश अध्यक्ष भाकियू
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी
किसान महापंचायत को लेकर 17 सितंबर को सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी। जहां सभी को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे किसान महापंचायत को सफल बनाया जा सके। - सोनू मालपुरिया, जिला अध्यक्ष, भाकियू पानीपत