फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After a fight, a young man was attacked with a knife on his leg and stomach

Panipat News: झगड़े के बाद युवक की टांग और पेट पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
After a fight, a young man was attacked with a knife on his leg and stomach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महेश नगर स्थित टांगरी बांध पर साकेत अस्पताल के निकट शनिवार सुबह तेजा मोहड़ी गांव निवासी विजय (32) पर चाकू से हमला हो गया। साथी दोस्त ने ही आपसी कहासुनी को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। तैश में आकर चाकू से एक जांघ तो दूसरा पेट में वार किया। खून से लथपथ हालत में छोड़कर हमलावर भाग गया।
राहगीरों ने डायल-112 की मदद से उपचार के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां वह उपचाराधीन है। महेश नगर थाना पुलिस ने घायल विजय के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घायल विजय ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शनिवार को सुबह वह सामान लेने के लिए टांगरी बांध पर आया था तभी एक जानकार युवक मिल गया। अभी वह उससे बात ही कर रहा था कि झगड़ा शुरू कर दिया। पहले हाथापाई करने लगा।
विज्ञापन

देखते ही देखते हाथ में पकड़े चाकू से दो जगह पर वार कर दिए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ने बताया कि घायल के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed