फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   After 70 years, people of Dhaga Market and Kataria Colony will get water-sewer facility.

Panipat News: 70 साल बाद धागा मार्केट और कटारिया कॉलोनी के लोगों को मिलेगी पानी-सीवर की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
After 70 years, people of Dhaga Market and Kataria Colony will get water-sewer facility.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वार्ड-दस की यार्न मार्केट और कटारिया काॅलोनी के लोगों की करीब 70 साल से बरकरार पेयजल और सीवर की समस्या का अब समाधान होगा। नगर निगम 1.12 करोड़ रुपये का टेंडर फाइनल होने के बाद अब वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी में है। अगले सप्ताह तक काम शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले भी अप्रैल में इसका टेंडर लगाया था, लेकिन एजेंसियों की योग्यता पूरी न होने के कारण टेंडर को दोबारा लगाया था। इसके मूर्त रूप में आने के बाद कॉलोनी और मार्केट के करीब 200 परिवारों को होगा। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट भेजा गया था।


नगर निगम की फाइनेंस कमेटी की बैठक में (सीएफसी) सेंटर फंड कमीशन केंद्रीय वित्त आयोग की ओर से प्रस्तावित बजट पर कमेटी के सदस्य एवं पार्षद रविंद्र भाटिया ने कुछ सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार से दो मदों में बजट भेजा जाता है। एक मद के बजट को मूलभूत सुविधाओं के लिए खर्च करना होता है और दूसरे बजट को केवल पेयजल और सीवर के लिए निर्धारित किया जाता है। पहले मद में करीब पांच करोड़ रुपये निर्धारित होने के बाद दूसरे मद के बजट को यार्न बाजार और कटारिया कॉलोनी में पेयजल और सीवर लाइन के लिए निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा था। अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगा दिया था। पार्षद ने बताया कि इस क्षेत्र में पेयजल और सीवर लाइन की नितांत आवश्यकता है। यह कॉलोनी पिछले 70 साल से बसी है, लेकिन आज तक यहां पेयजल की सरकारी पाइपलाइन नहीं है। लोगों को प्राइवेट ट्यूबवेल और वाटर टैंकरों के सहारे पानी की जरूरत पूरी करनी पड़ती है। सीवर लाइन भी नहीं है।
विज्ञापन


वर्जन:
जल्द शुरू होगा काम : निगम
इसके लिए टेंडर लगाया गया था। इसका वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इस कार्य को गुणवत्ता पूर्वक कराया जाएगा। कार्य जल्द शुरू होगा।

प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed