फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Adornment of the deity with fruits at the Mango Festival became the center of attraction.

Panipat News: आम उत्सव में फलोंं से प्रभु का शृंगार बना आर्कषण का केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Adornment of the deity with fruits at the Mango Festival became the center of attraction.
बांके बिहारी मंदिर में आम उत्सव पर सजाया राधा कृष्ण का दरबार। मंदिर
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को आम उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर ठाकुर जी की विशेष पूजा-अर्चना की। पूरा मंदिर राधे रानी के जयकारों से गुंज उठा। आम उत्सव में और अन्य कई प्रकार के फलों से राधा रानी का श्रृंगार किया गया। साथ ही कोलकाता से लाई गई ठाकुर जी की विशेष पोशाक भी आर्कषण का केंद्र बनी।
विज्ञापन

मंदिर में करीब 500 किलो आमों से कृष्ण और राधा का श्रृंगार किया गया। आमों की खुशबू व कई प्रकार के फूलों की महक से पूरा दरबार महक उठा। मंदिर में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रभु की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की गई।मंदिर कार्यकारिणी सदस्य चमन गुप्ता ने बताया कि मंदिर में रविवार को आम उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ठाकुर जी के दरबार को करीब 500 किलो रसीले और खुशबूदार आमोंं से सजाया गया। साथ ही कोलकाता से लाई गई ठाकुर जी की पौशाक आर्कषण का विशेष केंद्र बनी।

बांके बिहारी मंदिर में आम उत्सव पर सजाया राधा कृष्ण का दरबार। मंदिर

बांके बिहारी मंदिर में आम उत्सव पर सजाया राधा कृष्ण का दरबार। मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed