फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admissions will be done on 3779 seats under RTE

Panipat News: आरटीई के तहत 3779 सीटों पर होंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be done on 3779 seats under RTE
पानीपत। प्रदेश में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों में स्कूलों को दाखिले शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पानीपत जिले में इस वर्ष कुल 3779 सीटों पर दाखिला होगा।
विज्ञापन

जिले के 509 में से 350 से अधिक निजी स्कूलों ने आरटीई पोर्टल पर डाटा अपलोड कर दिया है। विभाग के अनुसार इस बार प्रदेश भर में 9230 में से 8604 स्कूलों ने डेटा अपलोड किया है, जो 93.22 प्रतिशत प्रगति को दर्शाता है। इससे इस बार प्रवेश प्रक्रिया के अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित होने की उम्मीद है। आरटीई के तहत प्रदेश में कुल 66,647 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन पर नर्सरी से पहली कक्षा तक के बच्चों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार और सोनीपत जैसे बड़े जिलों में सीटों की संख्या अधिक होने से अभिभावकों के पास विकल्प भी ज्यादा हैं, जबकि पंचकूला और चरखी दादरी जैसे छोटे जिलों में सीटें सीमित हैं।
दाखिला प्रक्रिया को लेकर अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा पाने का अवसर मिलेगा। सरकारी और निजी स्कूलों में पूछताछ बढ़ गई है और स्कूल प्रबंधन भी नए सत्र की तैयारियों में जुटा हुआ है। कक्षाओं, स्टाफ और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आरटीई के तहत पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी होगी।

पात्र अभिभावकों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन करना होगा, जबकि चयन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कूल आरटीई के तहत प्रवेश देने से मना नहीं कर सकता। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed