फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Admissions are being done in colleges through open counseling

Panipat News: कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग के तहत किए जा रहे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Admissions are being done in colleges through open counseling
पानीपत। जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए वीरवार को नए आवेदकों के लिए दोबारा पोर्टल खोलने के बाद शुक्रवार से नए आवेदकों के लिए भी दाखिले शुरू कर दिए गए। पोर्टल खुलने के साथ ही कॉलेजों में आवेदकों की लाइन लग गई। अब तक दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवाने के लिए उत्साहित रहा। विद्यार्थियों के मेरिट अनुसार कॉलेजों में दाखिले किए जाएंगे। विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। कॉलेजों में रोजाना आवेदन करने के बाद मेरिट बनेगी जिस पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दाखिला मिलेगा। शहर के प्रमुख कॉलेजों में अब तक करीब 75 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। जिले के 14 कॉलेजों में 11260 सीटों पर दाखिला किया जाना है। रिक्त सीट को भरने के लिए कॉलेजों में अब रोजाना पोर्टल पर आवेदक आवेदन करेंगे। इसके साथ ही आवेदक पोर्टल पर ऑनलाइन अपना कोर्स भी बदल सकेंगे। यह विकल्प भी पोर्टल पर किया गया है।
विज्ञापन




यह रहेगा आगामी शेड्यूल
आईबी कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सुखजिंदर ने बताया कि आवेदन से वंचित रहे छात्रों के लिए निदेशालय की ओर से वीरवार को पोर्टल दोबारा खोला गया है। विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर 11 से 17 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क सहित दाखिला ले सकेंगे। वहीं, 18 से 24 जुलाई तक विद्यार्थी 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित ओपन काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन






वर्जन-
उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेजों में नए आवेदकों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। वहीं, ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। कॉलेज में करीब 1750 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। हेल्प डेस्क द्वारा विद्यार्थियों की सहायता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी महाविद्यालय।


वर्जन-

कॉलेज में अब तक करीब 75 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। कॉलेज में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क सहित फीस जमा करवा दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed