{"_id":"65ece28f1ea4c6ad630eb4b4","slug":"activa-rider-injured-in-car-collision-panipat-news-c-244-1-pnp1004-114983-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर में एक्टिवा सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर में एक्टिवा सवार घायल
विज्ञापन
पानीपत। असंध नाके के पास एक कार सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी और कुछ दूरी तक उसे घसीटते हुए ले गया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने अब इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में विशाल निवासी विराट नगर ने बताया कि बुधवार को वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर से असंध रोड की ओर जा रहा था। जब वह असंध रोड नाके के पास पहुंचा तो सामने से एक कार चालक तेज रफ्तार से लापरवाही से कार को चलाते हुए आया और उसे सीधी टक्कर मार दी। उसकी एक्टिवा कार के आगे गिर गई और आरोपी उसे कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद कार चालक बाइपास से देशवाल चौक की तरफ भाग गया। उसने कार का नंबर एचआर 06 एजेड 8420 नोट कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।