{"_id":"625884531d87335a88672316","slug":"accused-of-robbery-while-weighing-hard-work-panipat-news-knl1049706163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत पर तौल के दौरान ‘डाके’ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत पर तौल के दौरान ‘डाके’ का आरोप
विज्ञापन
समालखा अनाजमंडी में गेहूं की तौल करते समय कांटे में बोतल बांधकर किसानों को चूना लगाने का आरोप
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। नई अनाज मंडी में किसानों की मेहनत पर तौर के दौरान ‘डाका’ मारने का आरोप है। किसानों का आरोप है कि करीब दो सौ ग्राम की चपट तौल के दौरान उन्हें लगाई जा रही है। यह गड़बड़झाला मार्केट कमेटी के अधिकारियों की नाक के नीचे हो रहा है। कांटे में बोतल बांध दी जाती है, जिसमें वजन होता है। तौलते वक्त बोतल जितना ही वजन किसानों के तौले गए गेहूं से कम हो जाता है।
मार्केट कमेटी हर बार आढ़तियों को नोटिस दिया भेजती है कि तौल में गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। हालांकि आज तक कमतौली पर किसी के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की गई है। नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है और उसी के अनुरूप खरीद एजेंसियों डीएफएससी, हैफेड और वेयर हाउस गेहूं की खरीद कर रही हैं। खरीद के बाद गेहूं को प्लास्टिक या जूट के कट्टों में भरा जा रहा है। कट्टे में भरकर तौल के दौरान ही गड़बड़झाला चल रहा है। किसान की नजर हटते ही चूना लगा दिया जाता है।
यह है तौल के निर्धारित मानक
प्लास्टिक के कट्टे का वजन करीब 165-170 ग्राम तक होता है और इतना ही वजन तौल के दौरान कम किया जाता सकता है, ताकि कट्टे में भरे गेहूं की मात्रा पर कोई असर नहीं पड़े। होता यह है कि नमी बताकर प्लास्टिक के कट्टे के लिए 250-300 ग्राम तक की कमतौली की जाती है, इसे किसान भी जानता है। जूट के कट्टे का वजन करीब 620-680 ग्राम होता है और नमी बनाकर 750 ग्राम तक वजन रखा जाता है। प्लास्टिक के कट्टे के लिए नमी बताकर भी 250-300 ग्राम तक वजन रखने की जगह 500 ग्राम का बजट कांटे में बांधा जा रहा है, जिससे किसान को करीब 200 ग्राम की चपत लग रही है।
विज्ञापन
तौल में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर निरीक्षण कराया जाता है। इस संबंध में जांच कराई जाएगी और नोटिस जारी किया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी
इसकी जांच कराई जाएगी, किसानों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। कमतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अश्वनी मलिक, एसडीएम