फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of murdering a married woman and hanging her body.

Panipat News: विवाहिता की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a married woman and hanging her body.
पानीपत। निंबरी गांव में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में घर पर फंदे पर लटकी मिली है। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसको लंबे समय से प्रताड़ित करते थे। वे उसका गेहूं की फसल के बाद अलग मकान तक बनवाने की भी तैयारी में थे। इस दौरान मायका पक्ष ने जीटी रोड सिवाह गांव स्थित एक अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। मायका पक्ष ने थाना चांदनी बाग के एक अधिकारी पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया। चांदनी बाग थाना ने फार्मासिस्ट पति व ससुर समेत चार लोगों पर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

करनाल के बल्ला गांव निवासी तेजवीर ने चांदनी बाग थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी लड़की शिवानी की शादी 22 नवंबर 2021 को निंबरी गांव राहुल से हुई थी। राहुल फार्मासिस्ट है। उनका करीब डेढ़ साल का लड़का मनमील है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे उसके भाई कुलदीप के पास फोन आया। ससुरालियों ने बताया कि उनकी भतीजी शिवानी की मौत हो गई है। वे परिवार सहित सिवाह गांव स्थित एक अस्पताल में पहुंचे। तेजबीर ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों ने उनको शिवानी को देखने नहीं दिया। थाना पुलिस के एक अधिकारी ने ससुरालियों को पीछे के रास्ते से भगा दिया। उनके विरोध करने पर शिवानी को देखने दिया। शिवानी के गले पर निशान था। उसको आशंका है कि शिवानी की उसके ससुराल पक्ष के लोगों साजिश के तहत हत्या की है। उन्होंने ससुर महासिंह, पति राहुल, अमरजीत व दीपक पर इसके आरोप लगाए। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन :
निंबरी गांव में एक विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। मायका पक्ष ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति व ससुर समेत चार लोगों पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप, प्रभारी, चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed