फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused of kidnapping and attempting to rape a girl arrested

Panipat News: बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and attempting to rape a girl arrested
पानीपत। मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आजाद नगर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इस घटना के बारे में नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्षा सविता आर्या ने डीजीपी, आईजी व एसपी पानीपत को ट्वीट भी किया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और घटना के तीसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बच्ची के कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने 164 के तहत बयान भी दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन



मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह मॉडल टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में किराये पर रहता है। वह यहां एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी चार साल की बेटी है। वह शनिवार शाम को ड्यूटी से आने के बाद बेटी को लेकर नई सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था। वह सब्जी खरीद रहा था और उसकी बेटी उसके पास खड़ी थी। कुछ देर बाद उसकी बेटी लापता हो गई। उसने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। यहां उसको उसका एक दोस्त मिल गया। उसने उसे बेटी के बारे में बताया। दोनों बच्ची की तलाश करते हुए सब्जी मंडी के पास एक मकान के पीछे खाली प्लॉट में पहुंचे तो यहां बच्ची की रोने की आवाज सुनाई। वाह यहां पहुंचे तो उन्हें सीरा नाम का युवक अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दिया। बच्ची भी अर्धनग्न अवस्था में थी। उन्होंने सीरा को ईंट फेंक कर मारी। सीरा उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। सीरा उसकी ही फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-



आठ मरला पुलिस चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed