फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused absconding for 24 years in friend's murder surrenders

Panipat News: दोस्त की हत्या में 24 साल से फरार आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding for 24 years in friend's murder surrenders
पानीपत। सेक्टर-25 के नजदीक एक कॉलोनी में नए साल के जश्न के दौरान दोस्त जयराम की हत्या कर शव नाले में फेंकने के आरोपी ओमप्रकाश निवासी कारुंदी जिला बलिया यूपी ने 24 साल बाद अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। जिस कारण आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए भी याचिका दाखिल की थी। अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की। उसने बताया कि जयराम के उसकी पत्नी के साथ संबंध थे। उसने अंगोछे के साथ गला घोट कर जयराम की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि बलिया निवासी ओमप्रकाश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ 2001 में पानीपत में काम करने के लिए आया था। वह सेक्टर-25 के पास एक कॉलोनी में रहकर फैक्टरी में मजदूरी करने लगा।

उसी कॉलोनी यूपी के जिला देवरिया के भीकमपुरा गांव निवासी जयराम भी रहता था। जिससे उनकी दोस्ती हो गई और जयराम का उनके कमरे पर आना जाना हो गया। नौ जनवरी 2002 को जयराम का शव सेक्टर-25 गंदे नाले के पास मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की थी। मृतक जयराम के भाई भोला ने ओमप्रकाश और उसकी बुआ के लड़के पर हत्या का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की थी। जांच में पता चला था कि ओमप्रकाश ने अकेले ही जयराम की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed