फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident

पांच वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
accident
accident - फोटो : Panipat
वार्ड नौ स्थित पठान मोहल्ला में मंगलवार सुबह घर की सीढ़ियों से गिरकर एक पांच वर्षीय मासूम गंभीर घायल हो गया था। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान के मासूम ने दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण कारण बच्चे की मौत हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राममेहर ने बताया कि उसका पांच वर्षीय छोटा बेटा दक्ष छत पर खेल रहा था इस दौरान उसका पैर फिसलने से वह छत की सीढ़ियों से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। जहां से उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती किया। सीटी स्कैन रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उन्होंने सब कुछ ठीक बताया। लेकिन रात 10 बजे डॉक्टर ने परिजनों को बच्चे को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिये कहा। परिजनों ने जब बच्चे को देखा तो वह दम तोड़ चुका था। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने और बच्चे को रेफर में देरी का आरोप लगाया। परिजनों के अस्पताल में हंगामा करने पर पुलिस को मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं डॉक्टर ने मधुबन लैब में विसरा भेजा है। इसके अलावा परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही बरतने की शिकयत दी है उन्होंने मामले में 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कुमार, जांच अधिकारी, किला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed