{"_id":"5e8e03c68ebc3e78ab70b0e8","slug":"aasha-worker-fight-in-village-rana-majra-panipat-news-knl27455834","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद शर्मनाक: पानीपत में स्क्रीनिंग करने गई आशा कार्यकर्ताओं को पीटा, मुंह पर थूका भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद शर्मनाक: पानीपत में स्क्रीनिंग करने गई आशा कार्यकर्ताओं को पीटा, मुंह पर थूका भी
Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के राणा माजरा गांव में घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही आशा वर्करों को गांव के कुछ युवाओं ने पीट दिया। आशा वर्कर संगीता व पूजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने उनकी ड्यूटी लोगों की स्क्रीनिंग करने की लगाई है। उनको हर रोज रिपोर्ट देनी होती है। वे बुधवार को राणा माजरा गांव में घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
उनसे कोरोना के लक्षणों के बारे में पूछ रही थी। तभी वहां पर कुछ युवा आए और उनके मुंह पर थूक दिया। उनके साथ मारपीट भी गई। उनके घर वालों से छुड़वाने का प्रयास किया तो उन पर भी चाकू से हमला किया गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी शिकायत सिविल सर्जन को भी दी है। उनकी मांग है कि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। वहीं इस बारे में डीएसपी सतीश वत्स का कहना है कि शिकायत झगड़े की आई थी। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन