फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young woman got pregnant, the father suspected

गर्भवती मिली युवती, पिता पर शक

Tue, 25 Mar 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 25 Mar 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाली युवती पांच माह की गर्भवती मिली। वह मंदबुद्धि है और कई माह तक कोई उसके साथ दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


लड़की की मां ने उसके पिता पर शक जताया और गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही अस्पताल से बिना बताए चली गई। इसे लेकर चिकित्सक काफी देर तक परेशान रहे। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी जा सकी है।

मामला सोमवार दोपहर को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी का है। यहां पर शहर थाने के अंतर्गत एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला अपनी लड़की को लेकर पहुंची। उसने महिला डॉक्टरों को लड़की के कई दिनों से परेशान रहने की बात कही।
विज्ञापन


एक महिला डॉक्टर ने उसका चेकअप किया और यूटीपी जांच में लड़की को 24 सप्ताह की गर्भवती पाया। उसकी मां को इसके गर्भवती होने की बात कही। डॉक्टर की बात सुनकर उसकी मां सकपका गई। उसकी मां ने डॉक्टरों को बताया कि उसकी लड़की मंदबुद्धि है और उसकी उम्र करीब 19 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने उसके पिता पर ही शक जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कहने के बाद भी अस्पताल में उनके साथ नहीं आया। इसके बाद महिला का लड़का वहां पर पहुंच गया और सारा बात जानकर मामले को दबाने का प्रयास किया और चिकित्सकों को बताए बिना वहां से चला गया।

सिविल अस्पताल के डॉक्टर युवती और उसके परिवार के सदस्यों को काफी देर तक तलाश करते रहे, लेकिन उनका कहीं पर सुराग हाथ नहीं लग सका।

बताया जा रहा है कि महिला 21 मार्च को भी अपनी लड़की का चेकअप कराने आई थी। महिला के पास ओपीडी की स्लिप थी। वह लड़की के पेट में दर्द होने की बात कह रही थी।


सिविल अस्पताल में सोमवार को एक महिला अपनी लड़की को लेकर आई थी। वह उसका चेकअप कराना चाहती थी। प्राथमिक जांच में किशोरी करीब पांच माह की गर्भवती मिली। वे इस बात को सुनने के कुछ देर बाद अस्पताल से गुपचुप चले गए।
शशि लता, चिकित्सक, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed