फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man died after falling into drain number one.

Panipat News: ड्रेन नंबर-एक में गिरकर युवक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
A young man died after falling into drain number one.
पानीपत। शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली ड्रेन नंबर एक निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते जानलेवा बन गई है। सैनी काॅलाेनी स्थित मनाेहर पार्क के पास शराब ठेके के सामने शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे एक युवक संतुलन बिगड़ने से ड्रेन में गिर गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे चले बचाव अभियान में उसे बाहर निकाला गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी। युवक के नाले में गिरने की घटना नजदीक के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे का है। जन सेवा दल के सचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि उनको करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी। वे टीम के साथ तुरंत मनोहर पार्क के नजदीक पहुंच गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक युवक ड्रेन नंबर-एक में गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसको तलाश किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना औद्याेगिक थाना से एएसआई मुनेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों और नगर निगम के स्टाफ के साथ युवक की तलाश की। करीब घंटे बाद युवक हाथ लगा। जनसेवा दल की एंबुलेंस से जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed