{"_id":"6907cd9598074ce4db01a9ea","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-car-and-vehicles-continued-to-trample-his-body-for-15-minutes-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146474-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर से युवक की गई जान 15 मिनट तक शव को रौंदते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर से युवक की गई जान 15 मिनट तक शव को रौंदते रहे वाहन
विज्ञापन
हादसे में संदीप की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन। संवाद
पानीपत। थाना सेक्टर-29 में नांगलखेड़ी गांव के पास जीटी रोड हाईवे पर कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार संदीप (37) निवासी गांव बबैल और उनकी आठ वर्षीय बेटी जैश हाईवे पर गिर गई। इस दौरान कार ने संदीप को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाईवे पर जा रहे वाहन करीब 15 मिनट तक युवक के शव को रौंदते रहे।
सूचना मिलने पर पुलिस और जन सेवादल की टीम मौके पर पहुंची और हाईवे पर 50 मीटर तक फैले शव के टुकड़े एकत्र कर नागरिक अस्पताल भेजे। पुलिस ने युवक के चचेरे भाई की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बबैल के करनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह अपने चचेरे भाई संदीप और उसकी बेटी के साथ शनिवार को सोनीपत एक शादी में गए थे। वहां से वह मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। वह खुद मोटरसाइकिल चला रहे थे और संदीप पीछे बैठे थे। बीच में उनकी बेटी बैठी हुई थी। इस दौरान सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर नांगलखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार आ रही एक सफेद रंग की कार के चालक ने उनकी मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे संदीप और उनकी बेटी हाईवे पर गिर गए। कार ने संदीप को कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना के बाद तुरंत ही थाना सेक्टर-29 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई करनैल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद