फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A year ago, the elder daughter was murdered when she went with her lover, now the younger one is absconding.

Panipat News: एक साल पहले प्रेमी संग जाने पर की थी बड़ी बेटी की हत्या, अब छोटी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
A year ago, the elder daughter was murdered when she went with her lover, now the younger one is absconding.
पानीपत। नलवा कॉलोनी में एक साल पहले प्रेमी के साथ फरार होने पर एक परिवार के सदस्यों ने उसकी हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप उसके पिता, दादा, दादी व चाचा पर लगा था। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। अब उसी परिवार की छोटी बेटी अपने पड़ोसी के साथ फरार हो गई है। उसकी मां ने चांदनी बाग पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर उसकी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक साल पहले एक कॉलोनी से 17 साल की किशोरी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिजन उसे ढूंढकर अपने साथ घर ले आए थे। उसी रात को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसकी शिकायत तत्कालीन एएसपी मयंक मिश्रा को दी गई थी। उन्होंने जांच की तो यह हत्या का मामला मिला। इस पर पुलिस ने लड़की के पिता, दादा, दादी व उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया था। अब इनकी छोटी बेटी पड़ोसी अनीस के साथ फरार हो गई है। उसकी मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरों में झाडू पोंछा लगाने का काम करती है। वह 20 मई सुबह काम पर गई थी। जब दोपहर को घर आई तो उसे उसकी बेटी घर पर नहीं मिली। उसके बेटी घर से जेवर भी ले गई है। उन्होंने आशंका जताई कि पड़ोसी अनीस उसको भगाकर ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed