फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A worker struggling with financial crisis committed suicide by hanging himself

Panipat News: आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रमिक ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A worker struggling with financial crisis committed suicide by hanging himself
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के राकेश नगर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे फैक्टरी श्रमिक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह करीब पांच बजे श्रमिक का शव घर में एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना किला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

राकेश नगर के हार्दिक ने बताया कि उनके पिता चंद्रेश पानीपत में ही एक फैक्टरी में काम करते थे। शनिवार शाम को खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। परिवार के सभी सदस्य एक कमरे में थे। वहीं उनके पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह करीब पांच बजे देखा कि दूसरे कमरे में उनके पिता का शव फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद पूरे परिवार में खलबली मच गई। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। । थाना किला प्रभारी ने श्रीनिवास ने बताया कि मृतक आर्थिक तंगी के कारण काफी समय से परेशान थे। जिस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed