{"_id":"61390fc78ebc3eb6f1057df0","slug":"a-woman-and-four-youths-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-panipat-news-knl825828133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महिला और चार युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महिला और चार युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन
चार अलग-अलग स्थानों पर एक महिला और चार युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। चार में से एक युवक की शिनाख्त हुई है। वह समालखा में रहता था और बुधवार सुबह घर से निकला था। महिला समेत दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पहला मामला
मंगलवार दोपहर तीन बजे जीआरपी को सूचना मिली थी। अमृतसर डिलक्स ट्रेन के ड्राइवर ने बताया था कि लघु सचिवालय के पास एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो महिला का शव पड़ा था। महिला की आयु करीब 30 वर्ष है। महिला के कपड़े फटे हुए मिले।
दूसरा मामला
मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली। उत्तर संपर्क क्रांति के ड्राइवर ने सूचना दी कि एनएफएल के पास दो अलग-अलग युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवकों के शव 50 मीटर के दायरे में पड़े थे। एक युवक की उम्र करीब 45 वर्ष है। वहीं दूसरे की उम्र करीब 40 वर्ष है। युवक के हाथ पर अंग्रेजी में एके लिखा है।
विज्ञापन
तीसरा मामला
तीसरी सूचना मंगलवार देर रात करीब 12 बजे मिली। ट्रेन ड्राइवर ने एनएफएल के पास रेलवे लाइन पर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर शव के पास से कुछ नहीं मिला।
चौथा मामला
चौथी सूचना बुधवार सुबह मिली। ट्रेन ड्राइवर ने बताया कि एक युवक ने एनएफएल के पास ट्रेन के आगे छलांग लगाई है। शव के पास एक मोबाइल मिला, जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त सोनीपत निवासी दीपक (28) के रूप में हुई। दीपक शादीशुदा था। वह गत दिनों से समालखा में रहता था और कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।