फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A farmer died due to electric shock from a broken wire during a storm

Panipat News: आंधी में टूटे तार के करंट से किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A farmer died due to electric shock from a broken wire during a storm
समालखा। बिजली निगम की लापरवाही से मनाना गांव के खेतों में बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। बिजली निगम आंधी व तूफान में टूटी बिजली की लाइनों को पांच दिन बाद ठीक नहीं कर पाया।
विज्ञापन

इस लापरवाही के चलते मनाना गांव के खेत में टूटे तार की करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।
समालखा थाना की पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
परिजनों का कहना है कि ओमप्रकाश (62) बुधवार खेत में धान रोपाई के लिए खेत तैयार करने गया था। उनकाे सायं करीब चार बजे प्यास लगी तो वह पानी पीने ट्यूबवेल पर जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में बिजली की तार टूटी पड़ी थी। उनको तार दिखाई नहीं दी और करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पड़ोसी किसान कृष्ण अपने खेत में मजदूरों की चाय लेकर जा रहा था। कृष्ण ने ओमप्रकाश को बिजली तार में लिपटा देखा। उसने ओमप्रकाश के परिजनों व डायल 112 को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed