{"_id":"84-62634","slug":"Panipat-62634-84","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं में मारपीट
Panipat
Updated Sat, 08 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले ही तहसील कैंप में दो महिलाएं पुरानी रंजिश के चलते भिड़ गई। इनमें से एक महिला लघु सचिवालय पहुंच गई और काफी देर तक हंगामा किया। दोनों में विवाद की जड़ प्रापर्टी बताया है। पुलिस ने बाद में दोनों महिलाओं का मेडिकल जांच कराकर एक दूसरे के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया।
तहसील कैंप में रहने वाली रजनी शुक्रवार को भागती हुई लघु सचिवालय पहुंची और जान बचाने की गुहार लगाई। महिला की हालात और हंगामे को देखते पुलिस बल पहुंच गया और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। रजनी ने पास ही रहने वाले अपने मामा उसके लड़के और मामी समेत दो महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि वे उसकी बुरी तरह से पिटाई कर रहे थे। उसने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया और उसके बयान दर्ज किए। वहीं उसकी मामी तहसील कैंप चौकी में पहुंच गई। उसने पुलिस को शिकायत देकर रजनी पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रापर्टी पर लंबे समय से विवाद चल रहा है और पुलिस के पास पहले भी कई बार शिकायत आ चुकी हैं।
वर्जन
तहसील कैंप में दो महिलाआें के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और दोनों के बीच शुक्रवार को मारपीट हो गई। एक महिला शिकायत लेकर चौकी और दूसरी लघु सचिवालय पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों की शिकायतों पर एक दूसरे के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुनेश, इंचार्ज, तहसील कैंप चौकी पानीपत