फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   8500 LEDs turned on, 1500 lights still work

चालू हुईं 8500 एलईडी, अभी 1500 लाइट का काम बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
8500 LEDs turned on, 1500 lights still work
पानीपत। नगर निगम ने शहरी और ग्रामीण एरिया के सभी 26 वार्डों में 9800 नई ब्रांडेड लाइटों में से करीब 8500 लाइटों की इंस्टॉलेशन पूरी करवा चुका है। इनके बिजली कनेक्शन तक किए जा चुके हैं। जिससे अब ये लाइटें जगमगमा रही हैं। हालांकि अभी भी करीब 1500 लाइटों की इंस्टॉलशेन बाकी है। अधिकारियों का कहना है कि ये लाइटें पार्षदों की मर्जी से उनकी दी गई लोकेशन पर लगाई जाएंगी इसलिए इनका काम अभी बाकी है। पार्षदों से उनके वार्ड की लोकेशन मांगी गई हैं, इनके आते ही लाइट लगाने का काम फिर से शुरू हो जाएगा। वहीं, पुरानी लाइटों की मरम्मत का काम भी निगम करवा रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने दावा किया था कि निगम दिवाली पर शहर को नई लाइटों की रोशनी से जगमग कर देगा।
दूसरी तरफ सांसद के कोटे कई 500 लाइटें भी अब पार्षदों की बांटी जा चुकी हैं। इनको भी पार्षदों की सहमति से ही इंस्टॉल करवाया जाएगा। कुल मिलाकर एक साल के बाद अब नई लाइटों को लगवाने और रोशन करवाने का काम अब पूरा होने जा रहा है। इससे शहरवासियों समेत जनप्रतिनिधियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एक साल का इंतजार हुआ खत्म
नगर निगम ने करीब दो करोड़ रुपये से 9800 नई ब्रांडेड एलईडी स्ट्रीट लाइट खरीदी थीं। इनको लगवाने के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी किया था। इसके बाद भी पिछले करीब एक साल से इन लाइटों की इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही थी। कभी एजेंसी को सामान नहीं मिल रहा था तो कभी मैनपावर टीम न मिलने से काम धीमा हो गया था। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों के अल्टीमेटम के बाद निगम ने एजेंसी को नोटिस दिए और काम को सात टीम लगाकर तीव्र गति से करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद की 500 लाइटें भी 29 पार्षदों की मर्जी से लगेंगी
नगर निगम ने सभी 26 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 300 लाइटें खरीदी थी। इनके अलावा सांसद, शहरी और ग्रामीण विधायक व मेयर के लिए 500-500 लाइटें रिजर्व की थी। नगर निगम सदन की बैठक में मौजूद सांसद संजय भाटिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उनके कोटे की 500 लाइटें भी पार्षदों में बांट दी जाए। अब 26 वार्डों के 26 पार्षद सदन में मौजूद थे। इसके अलावा तीन मनोनीत पार्षद भी थे। इस हिसाब से कुल 29 पार्षदों में 500 लाइटों का वितरण होगा। हर पार्षद के हिस्से सांसद कोटे की 500 लाइटों में से 17 लाइटें ही आएंगी। इनको निगम पार्षदों की रजामंदी के बाद ही उनके वार्डों में लगवाने का काम करेगा।

85 प्रतिशत काम पूरा- निगम
नगर निगम की इलेक्ट्रिकल विंग ने शहर के सभी 26 वार्डों में करीब 85 प्रतिशत लाइटों को इंस्टॉल करवा कर चालू करवा दिया है। बाकी की बची हुई करीब 1500 लाइटों के लिए पार्षदों से लोकेशन मांगी जा रही है। उनके सुझाए स्थानों पर ही बाकी लाइटें लगाई जाएंगी।
गौरव कुमार, जेई, इलेक्ट्रिकल विंग, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed