{"_id":"5956a0494f1c1b414d8b4db5","slug":"81498849353-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते मेडल
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते मेडल
पानीपत। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने जिला कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते हैं। स्कूल परिसर में पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया। स्कूल की छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने के लिए बधाई दी। प्रिंसिपल रजनी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता टाइगर टिकेडी एकेडमी में हुई। इस प्रतियोगिता में पानीपत जिले से 10 टीमों ने भाग लिया। इसमें आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में खिलाड़ी निकिता राणा ने अंडर-51 किलोग्राम और लवली अंडर-44 किलोग्राम जीतकर अंबाला में आयोजित होने वाली स्टेट कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज करवाया। अंजली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अतिथि थापा, विनोद कुमार, अंसारी, सुनील, कोच नंदनी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला व मैनेजर सचिन सिंगला ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी।