फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   74 Encroachment notice

74 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस

Fri, 04 Oct 2013 12:17 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Fri, 04 Oct 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
74 Encroachment notice
पानीपत में नगर निगम ने ऐतिहासिक पांडु किले की जमीन पर बैठे 74 कब्जाधारियों को नोटिए दिए हैं। निगम ने हाईकोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की है। इनको दस अक्तूबर तक कब्जा छोड़ने को कहा है। इसी के साथ नोटिस मिलने पर किलेवासियों की धड़कन तेज हो गईं और उन्होंने अपना आशियाना बचाने के प्रयास तेज कर दिए। निगम की ओर ेस 253 लोगों को नोटिस दिए जाने हैं।
विज्ञापन


नगर निगम ने वीरवार को पांडु  किले की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे 74 लोगों को नोटिस जारी किए। नोटिस मिलते ही इन लोगों की धड़कन बढ़ गई और आशियाना बचाने को लेकर संपर्क साधने लगे। निगम में भी इसको लेकर दिनभर उथल पुथल मची रही और काफी लोग इसके बारे में जानने पहुंचे। निगम अधिकारियों की माने तो 253 लोगों को नोटिस दिया जाना है।
विज्ञापन


ये है मामला
समान नागरिक संहिता अभियान के संयोजक नेमचंद जैन ने किले की जमीन पर अवैध कब्जे हटवाने की मांग को लेकर फरवरी-2012 में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। इस याचिका पर हाई कोर्ट ने 6 जुलाई 2012 को हरियाणा सरकार को आदेश दिए थे कि एक माह के अंदर नगर निगम पानीपत में संयुक्त आयुक्त का पद सृजित कर अवैध कब्जे हटवाए जाएं। उस समय भी निगम ने 70 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे शहर की राजनीति भी गरमा गई थी। हालांकि उन नोटिसों पर किले की जमीन से कब्जे नहीं हटे थे। इस मामले में नेमचंद जैन ने नगर निगम पर हाई कोर्ट के आदेशों की अवमानना करने की याचिका दायर की थी । जिस पर सरकारी वकील ने हाई कोर्ट से इस संबंध में समय मांगा। हाईकोर्ट ने नगर निगमों के प्रधान सचिव को 6 नवंबर 2013 को इस मामले में अपना जवाब दाखिल करना तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed